उतई(सतीश पारखं)…दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के संकुल केंद्र खोपली के अन्तर्गत हायर सेकेण्डरी स्कूल खोपली के सभागार में नव पदोन्नत प्रधान पाठकों का सम्मान व संकुल के प्रधानपाठकों की बैठक संपन्न हुई सर्वप्रथम संकुल केन्द्र प्रभारी प्रचार्य आभा दिक्षित संकुल समन्वयक इन्द्रेश कुमार बंजारे के द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर पूजन किया गया ।तपश्चात प्राचार्या के द्वारा बैठक को संबोधित कर पुष्पगुच्छ और श्रीफल के द्वारा प्रधानपाठको मोनिका एलिजा बंध राम प्रधान पाठक दुर्गेश मेश्राम, पुष्पा वीरेन्द्र मरई को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकुल प्राचार्या श्रीमती आभा दिक्षित संकुल समन्वयक इन्द्रेश कुमार बंजारे , प्रधान पाठक हरीशचंद्र देवागंन खोपली बशी लाल नेताम घुघसीडीह, व्याख्याता रेखा रानी मिश्रा, वीना दुबे माधुरी ब्रिजोरिया एवं नवपदस्य प्रधानपाठक कार्यक्रम में शामिल हुए।
खोपली संकुल में नव पदस्थ प्रधान पाठकों का सम्मान समारोह संपन्न
