पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न नहीं रहे, 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

दुनिया के सर्वकालिक महान गेंदबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 52 साल के थे। वार्न के मैनेजमेंट की ओर से जारी एक संक्षिप्त बयान में बताया गया कि महान लेग स्पिनर की थाईलैंड के कोह समुई में मौत हो गई। उनकी मौत संभवतः हार्ट अटैक से हुई है। शेन वार्न ने कुछ घंटे पहले ही क्रिकेटर रोड मार्स के निधन पर दुख जताया था। लेकिन तब किसी को क्या पता था कि इस महान गेंदबाज का ये आखिरी ट्वीट होगा।

फॉक्स स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक वार्न के मैनेजमेंट ने अपने बयान में बताया, ‘शेन को उनके विला में बेजान पाया गया, उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। मेडिकल स्टाफ की सर्वश्रेष्ठ कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिवार इस वक्त प्राइवेसी की गुजारिश करता है।

शेन वार्न ने 145 टेस्ट मैचों में 705 विकेट हासिल किए थे। टेस्ट करियर में उन्होंने 37 बार पारी में 5 विकेट और मैच में 10 बार 10 विकेट हासिल किया। उन्होंने 194 एकदिवसीय मैचों में 293 विकेट हासिल किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *