विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी प्रभारी एकांश बंछोर ने भूमिपूजन किया… 17 लाख की लागत से सड़क का होगा सीमेंटीकरण क्षेत्र वासियों को मिलेगा लाभ

भिलाई। नगर निगम भिलाई के कैंप 1 वार्ड क्रमांक 30 प्रगति नगर भिलाई के लोगों को नगरनिगम भिलाई के पीडब्लूडी प्रभारी एकांश बंछोर ने सौगात दी है। यहां वर्षो से जर्जर हो चुकी सड़क का सीमेंटी करण किया जाएगा। जिसका पीडब्लूडी प्रभारी एकांश बंछोर ने भूमिपूजन किया। जल्द ही 17 लाख की लागत से सीमेंटीकरण विकास कार्य का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
गौरतलब हैकि जलेबी चौक से नेहरू चौक तक सड़क का सीमेंटीकरण कार्य किया जाना है। लंबे समय से इसकी मांग चल रही थी। क्षेत्र वासियों ने कुछ माह पहले विधायक देवेंद्र यादव से सड़क सीमेंटीकरण की मांग रखी थी। जिस पर विधायक देेवेंद्र यादव ने स्वीकृति दिया था। इसके बाद अब जल्द ही इस प्रमुख मार्ग का करीब 17 लाख की लागत से सीमेंटीकरण किया जाएगा। राशि स्वीकृति होते ही शुक्रवार को भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर ने भूमिपूजन किया। इस विकास कार्य के भूमिपूजन से क्षेत्र की जनता में काफी हर्ष का माहौल रहा। सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर उपस्थित रहे। भूमिपूजन में शामिल हुए लोगों ने पीडब्लूडी प्रभारी एकांश बंछोर का दिल का आभार जताया और कहा कि वे लंबे समय से इस सड़क सीमेंटीकरण की मांग कर रहे थे। काफी दिनों से उन्हें इसका इंतजार था,अब जल्द ही सड़क का सीमेंटीकरण होगा। इससे पूरे क्षेत्र की जनता का काफी लाभ मिलेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीडब्लूडी प्रभारी एकांश बंछोर,जोन 3 शिवाजी नगर अध्यक्ष जालंधर सिंह, वार्ड 30 प्रगति नगर पार्षद श्रीमती सत्या देवी जायसवाल, वार्ड 30 छाया पार्षद जी.राजू सहित सैंकड़ों कीसंख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *