विक्रम शाह ठाकुर (कुम्हारी)
कुम्हारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी में सिजेरियन सेक्शन से एक साथ 05 महिलाओं का प्रसव कराया गया साथ ही 01 सी . टी.टी ऑपरेशन भी किया गया । सभी 05 मरीजों का सिजेरियन ऑपरेशन करने की वजह यह थी कि 03 मरीज का पूर्व में सीजर हुआ था साथ ही साथ 01 मरीज को मिर्गी की बीमारी भी है और 01 मरीज का प्रसव होने का नियत समय निकल चुका था एवं 01 मरीज का नो प्रोग्रेस ऑफ़ लेबर था साथ ही साथ प्रसव की तारीख निकल गई थी । सिजेरियन सेक्शन का कुशल मार्गदर्शन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर टी . मिश्रा के नेतृत्व में किया गया । सिजेरियन सेक्शन करवाने में मुख्य भूमिका स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिशा ठाकुर , निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ शीतल यादव , डॉ . वाय किरण कुमार स्टाफ नर्स- प्रीति , माही , आशीष , हेमलता , रितु एवं वार्ड बॉय ईश्वर , माधव चतुर्थ श्रेणी के सरिता का रहा । फिलहाल सभी बच्चे एवं मां पूर्णता कुशल एवं स्वस्थ हैं।
