तहसील साहू संघ पाटन की त्रिवार्षिक आम चुनाव 6 मार्च को


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन की पाटन की त्रिवार्षिक आम चुनाव 6 मार्च को साहू सदन पाटन में होगी। त्रिवार्षिक आमचुनाव के लिए जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा पर्यवेक्षक एवं मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है जिनके मार्गदर्शन में चुनाव सम्पन्न होगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाटन तहसील के पांच परिक्षेत्र के अध्यक्ष एवं दो उपाध्यक्ष मतदाता होंगे। साथ ही 742 आजीवन सदस्यों द्वारा 7 डेलीगेट का चुनाव किया जाएगा जो मुख्य चुनाव के मतदाता होंगे। डेलीगेट में निर्वाचित एवं सभी परिक्षेत्र के निर्वाचित पदाधीकारी मिलाकर 22 मतदाताओं द्वारा तहसील अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महिला एवं पुरूष का चुनाव किया जाएगा।
चुनाव दो सत्र में सम्पन्न होगा पहले सत्र में आजीवन, सदस्य नीव के पत्थर, संरक्षक सदस्यों द्वारा डेलीगेट सदस्य का चुनाव करेंगे। द्वितीय सत्र में दोपहर 1.25 बजे से आम निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। मतदान के तुरंत बाद मतगणना एवं चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *