
परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद
छुरा ब्लॉक के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पोंड में सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वनसभापति रजनी सतीश चौरे उपस्थित थी l राज्य शासन द्वारा पात्र सभी छात्राओं को निशुल्क सरस्वती योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण किया जाना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रजनी सतीश चौरे ने बच्चों से कहा की अब उन्हें स्कूल आने जाने मे सुविधा होंगी क्योंकि बहुत सारे बच्चे दूर दूर से आते है अभी बोर्ड की परिक्षा भी चल रहा है। बच्चों से बोर्ड परीक्षा चल रहा है जिसके लिए बच्चों से अच्छी तैयारी करने के लिए आग्रह और प्रेरित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l इस अवसर पर सरपंच दयाबती दीवान, बुलाकी साहू, खेदिन बाई, शासकीय हाइस्कूल की प्राचार्य मतिल्दा कुजूर, के. पी साहू, व स्टाप के सभी शिक्षक ,शिक्षिका प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
