दुर्ग —छत्तीसगढ़ क्रांति सेना दुर्ग का बैठक कदम प्लाजा के नजदीक छत्तीसगढ़ क्रांति सेना दुर्ग के कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें पूरे दुर्ग जिले के सेनानी सम्मिलित हुए बैठक में आगामी 18 अप्रैल को होने वाले बूढ़ादेव यात्रा की रूपरेखा तैयार किया गया तथा विधानसभा वार व परीक्षेत्र के हिसाब से सेनानियों को प्रभार सौंपा गया,प्रकृति के पुजारी सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के प्रतीक बुढ़ा देव यात्रा से छत्तीसगढ़ को विशेष पहचान मिलेगी, छत्तीसगढ़ियाकला- संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुति के सांथ भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी संगठन द्वारा किया जाएगा