55 लाख की लागत से 11 स्कूल भवनों का होगा जीर्णोद्धार


देवरीबंगला / गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देवरी ब्लॉक के 11 स्कूल भवनों का जिला खनिज संसाधन न्यास निधि से जीर्णोद्धार के लिए 55 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। भूमिपूजन करते हुए जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने बताया कि संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद के प्रस्ताव पर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने जर्जर स्कूल भवनों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला भवन रीवागहन, कुआंगांव, खेरथाबाजार, सिंगारपुर, मुढिया, झिटिया, परसुली, खपराभाट, गहिरा नवागांव के शासकीय प्राथमिक शाला भवन का मरम्मत कर जीर्णोद्धार होगा। जनपद अध्यक्ष ने बताया कि 11 गांव के ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधि जर्जर स्कूलों की मरम्मत की मांग कर रहे थे। यहां के भवन वर्षों पुराने हैं। स्कूल के छात्रों को बरसात के दिनों में बैठने के लिए परेशानी हो रही थी। संसदीय सचिव व विधायक ने अन्य गांवो के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मिडिल तथा प्राथमिक स्कूल के लिए नए भवनों का प्रस्ताव दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *