पाटन–भन्सुली (के ) में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ,सरपंच तुलसी डहरिया ,पूर्व जनपद सदस्य गेंद लाल डहरिया, पंचगण उपस्थित रहे इस अवसर पर बालिकाओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रामीण महिलाओं का खेलकूद का कार्यक्रम किया गया। सुकन्या समृद्धि योजना में शतप्रतिशत खाता खुलवाने वाले ग्राम की आँगन बाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया भन्सुली से तेनी साहू,गीता साहू,दिनेश्वरीऔर दुर्गा साहू तरीघाट से गीता सिन्हा ,भारती साहू ,अरुण साहू, शोभना सोनी बरबसपुर से सुमित्रा सांगे को सम्मानित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम में तरुणा,दामिनी,इशिका,हिना,यशु भाग लिए मटका फोड़ में प्रीति और कुर्सी दौड़ में शिवकुमारी प्रथम रही गर्भवती डोमेश्वरी, वर्षा, नेहा का गोद भराई किया गया रेडी टू ईट से निर्मित व्यंजन और स्थानीय बाड़ी में मिलने वाली भाजी की प्रदर्शनी लगाई गई। श्री साहू के द्वारा कुपोषित बच्चों हेतु अंडा और फल देने हेतु राशि दी गई और सरपंच के द्वारा पौष्टिक लड्डु हेतु राशि दी गई इस अवसर पर अशोक साहू ने महिलाओं के स्वास्थ्य और कुपोषण दूर करने हेतु सभी को साथ मिलकर काम करने की जरूरत पर अपना उदबोधन दिया परियोजना अधिकारी सुमित गंडेचा के द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई और पुरुषों की भागीदारी पर प्रकाश डाला विभाग के पर्यवेक्षक श्रीमति झरना दास ने मंच संचालन किया,,

