छतीसगढ़ में भगवान परशुराम के तपोस्थल, महानदी के उद्गम क्षेत्र में बहेगी पंडित राजन महाराज के श्रीमुख से श्री रामकथा का रस, धुमा में आयोजित कथा से प्रेरित होकर किया जा रहा आयोजन,जानिए कथा का पूरा कार्यक्रम


सिहावा। महानदी के उद्धम स्थल क्षेत्र व भगवान परशुराम की तपोभूमि नगरी के परसापानी ग्राम में श्री रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक प्रेमभूषण महाराज जी के कृपा पात्र पंडित राजन महाराज होंगे। राजन महाराज की कथा ग्राम धुमा में समाजसेवी शैलेष मिश्रा द्वारा आयोजित कराया था। जिसमे हजारों श्रोता रोज कथा का श्रवण किया। इस कथा का श्रवण करने श्री हनुमान सेवा समिति परसापानी सदस्य पहुंचे थे। धुमा से ही प्रेरणा लेकर कथा का आयोजन कराया जा रहा है। कथा की तैयारी जोर शोर से चल रही है। श्री राम कथा 8 मार्च से 16 मार्च 2022 तक आयोजित है। कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक है। श्री हनुमान सेवा समिति व ग्रामीणों द्वारा स्कूल मैदान बजरंग चौक में कथा आयोजन की तैयारी की जा रही है।

यूट्यूब में धुमा की राम कथा की धूम
धुमा में आयोजित श्री रामकथा को श्रोता बहुत पसंद कर रहे है। अभी तक साढ़े तीन करोड़ लोग धुमा की कथा का यूट्यूब के माध्यम से श्रवण कर चुके है। बता दे कि जब कोरोना कॉल में लॉक डाउन लगा था तब लोग अपने अपने घरों में रहकर यूट्यूब , फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से धुमा में आयोजित श्री राम कथा का रसपान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *