एनएसयूआई में प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव सहित ज़िला अध्यक्षों की नियुक्ति,,

रायपुर। छत्तीसगढ़ एनएसयूआई ने प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव के साथ जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन और प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने नियुक्ति आदेश जारी किया है.
प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि एनएसयूआई ने अपनी नई कार्यकारिणी जारी करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष के पदों पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश के आलाकमान और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से एनएसयूआई के आम कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है.
प्रदेश उपाध्यक्ष-
आदित्य सिंह बिसेन, नरेंद्र यादव, पूर्णानन्द साहू
प्रदेश महासचिव-
अख्तर अली, हिमांशु जायसवाल, शिवराज सिंह, अर्पित केशरवानी, जलील अहमद, शुशांक लक्की मिश्रा, फराज अहमद, सुश्री एम.ज्योति राव, स्वप्निल सिन्हा, गौधम वाधवाीन, पूनम तिवारी, हेमंत पाल, संदीप साव।
जिला अध्यक्ष-
बलौदाबाजार- विवेक यदु, बेमेतरा- राजू साहू, बीजापुर अंकित सिंह, धमतरी राजा देवांगन, दुर्ग-गुरलीन सिंह, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही- अनुज ताम्रकार, जांजगीर चांपा-अंकित सिंह सिसोदिया, कबीरधाम-शीतेष चंद्रवंशी, कांकेर-सुमित राय, कोरबा-दीपक वर्मा, मुंगेली-मितेश चंद्राकर, रायगढ़-आरिफ हुसैन,  राजनांदगांव-अमर झा, सूरजपुर- चंद्रकांत चौधरी, सुकमा-कृष्णा ठाकुर, सक्ति-खुशवंत चंद्रा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *