बोर्ड परीक्षाओं को देखते आयोजित कार्यक्रम रद्द करने ज्ञापन सौंपा.


उतई(सतीश पारख)..दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने वाली है, और सभी परिक्षार्थी अभी परीक्षा की तैयारियों में अध्यनरत है, किंतु ग्राम निकुम में परीक्षा के दौरान 3 दिवसीय 4,5 एवं 6 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है, जिससे विद्यार्थियों के अध्ययन में व्यवधान उत्पन्न होगा, जिसमे मा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मा. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी मुख्य अतिथि है,जिसके विरोध में अंजोरा मंडल भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा कलेक्ट्रेट, एवं अंडा थाना में ज्ञापन सौंपा गया, यदि इसके उपरांत भी विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति कांग्रेस सरकार द्वारा उदासीनता दिखायेगी तो अंजोरा मंडल भारतीय जनता यूवा मोर्चा इस कार्यक्रम का पुरजोर विरोध करेगी
त्रिलोक साहू (भाजयुमो अध्यक्ष)जी ने महामहिम कलेक्टर महोदय श्री सर्वेश्वर भुरे जी से निवेदन किया, कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान मे रखते हूये इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित कर दे अथवा समयावधि आगे बढा दिया जाये, ताकि उनके अध्ययन मे किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो,अन्यथा मुख्यमंत्री जी एवं गृहमंत्री जी आगमन पर अंजोरा मंडल भाजपा के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जायेगा
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री ललित चंद्राकर गिरेश साहू अध्यक्ष अंजोरा मंडल, त्रिलोक साहू अध्यक्ष भाजयूमो , लिकेश्वर देशमुख महामंत्री भाजयुमो, ताम्रध्वज साहू उपाध्यक्ष भाजयुमो, पुराण देशमुख मंत्री भाजयुमो, ऋतुराज पिपरिया आई टी सेल भाजयुमो शामिल हूये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *