महाशिवरात्रि के अवसर पर रूक्खड़नाथ मंदिर में के के खेलवार ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा दुर्ग जिला धमधा ब्लाक के ग्राम नारधा में प्राचीन मंदिर स्वामी रूक्खड़नाथ के नाम से प्रसिद्ध है। यहा हर वर्ष महाशिवरात्रि के दिन मेला का उत्सव होता है।यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा रहता है।ऐतिहासिक एवं सिद्धि होने के कारण इसकी ख्याति दूर दूर तक फैली है।दुर्ग जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य श्री के. के. खेलवार ने आज स्वामी रूक्खड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशियाली के लिए आशीर्वाद मांगा। खेलवार जी के साथ श्री बंशीलाल कुर्रे,भाजपा अहिवारा मंडल महामंत्री श्री सुदर्शन गिरी, पूर्व सभापति जनपद धमधा श्री चन्द्रहास गिरी गोस्वामी प्रमुख रूप से उपस्थिति थे।
धमधा के रुक्खड़ नाथ मंदिर में शिव रात्रि में पहुंचे श्रद्धालु,,,के के खेलवार ने भी मांगा आशीर्वाद
