मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीजीएमएससी द्वारा निर्मित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया

पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करकमलों से आज दिनांक 1 मार्च 2022 को ग्राम ठकुराईन टोला में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्माण एजेंसी सीजीएमएससी द्वारा निर्मित विकासखंड पाटन जिला दुर्ग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के 600 एलपीएम ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण तथा नवनिर्मित भवन उप स्वास्थ्य केंद्र बेल्हारी, उपस्वास्थ्य केंद्र जामगांव एम, उपस्वास्थ्य केंद्र अचानकपुर, 10 बिस्तर आइसोलाशन वार्ड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट का लोकार्पण एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट पाटन के मॉडल रूरल हेल्थ रिसर्च यूनिट आईसीएमआर का भूमि पूजन, स्टाफ क्वार्टर पाटन का भूमिपूजन,10बेड आइसोलेशन वार्ड सीएचसी पाटन का भूमिपूजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *