रिसाली। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर द्वारा प्रगति नगर रिसली में परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन किया गया।। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विजय बघेल द्वारा किया गया। सुबह मां परमेश्वरी की पूजा- अर्चना एवं श्रृंगार कर किया गया। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि विजय बघेल व द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि गृह मंन्त्री ताम्रध्वज साहू थे।इस अवसर पर अतिथि के रूप में गिरीश देवांगन अध्यक्ष खनिज विकास निगम, विजय देवांगन महापौर नगर निगम धमतरी नंदलाल देवांगन महापौर नगर निगम बिरगांव, श्रीमती शशि सिन्हा महापौर नगर निगम रिसाली चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा केदार देवांगन सभापति बालोद, केशव बंछोर सभापति नगर निगमरिसाली, श्रीमती सोनिया देवांगन एम आई सी सदस्य रिसाली निगम, महेश देवांगन अध्यक्ष अखिल भारतीय कोस्टा कोस्टी समाज थे । मनचस्थ अतिथियों में हेमन्त देवांगन मुरलीधर देवांगन , डॉ लता – गोपाल देवांगन, डॉ सी बी देवांगन, बेद लाल देवांगन धनुष राम देवांगन चंदू सर पोषण लाल देवांगन थे।कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सामाजिक समरसता एवं सुसंस्कृत समाज के निर्माण में समाजिक जनों की भागीदारी पर जोर दिया। ।कार्यक्रम के द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू थे .सामाजिक कार्यकर्ताओं एवम् महिला प्रकोष्ठ द्वारा उनका पुष्प हार एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। उन्होंने अपने आत्मबोध में कहा समाज अपनी संस्कृति को बचाए रखें और आने वाले पीढ़ी को सुशिक्षित एवं संस्कारवान बनाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरीश देवांगन अध्यक्ष खनिज विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन, ने की।इस अवसर पर समाज की स्मारिका आवरण के 25वें अंक रजत जयंती संस्करण का विमोचन सांसद विजय बघेल के द्वारा संपन्न किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुमन देवांगन एवं घनश्याम देवांगन के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष रामानन्द देवांगन ने समाज के विकास के लिये प्रतिवेदन पढा।
प्रगति नगर रिसाली में परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन हुआ
