उत्तर बस्तर कांकेर . जिले में धारा-144 प्रभावशील होने तथा संम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन होने के कारण लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी गई है। इस संदर्भ में जिला प्रशासन द्वारा आमजनों को रोजमर्रा की वस्तुएं सुगमता से उपलब्ध कराये जाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है। कांकेर विकासखण्ड के ग्राम माटवाड़ा लाल के कृषक परिवार द्वारा स्व प्रेरणा से आमजनों की सुविधा के लिए सब्जी आदि के घर पहुंच सेवा का अनुरोध जिला प्रशासन द्वारा किया गया, जिसके फलस्वरूप कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के.एल. चौहान द्वारा उन्हें प्रचलित बाजार मूल्य पर घर पहंॅुच सेवा के रूप में सब्जी आदि प्रदाय करने के लिए सुबह 09 बजे से सांय 05 बजे तक अनुमति प्रदान की गई है, साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंश का पालन करने के निर्देश दिये गये है। ग्राम माटवाड़ा लाल के कृषक सोनकर परिवार के सदस्य खेजूर नाथ सोनकर, हेमलता सोनकर, शंकर सोनकर, सरोज सोनकर, कुंजल सोनकर, परमेश्वर सोनकर और तोमेश्वरी सोनकर के द्वारा मांग किये जाने पर घर पहुंच सेवा के अंतर्गत घर-घर सब्जी पहुंचाया जायेगा, उनका मोबाईल नंबर 62601-83275 है। उक्त नंबर पर उनसे संपर्क किया जा सकता है।
