उतई से सतीश पारख
उतई। स्वास्थ्य मंत्री टी एस बाबा की छवि खराब करने की मंशा से भ्रामक खबर चलाने वाले न्यूज़ पोर्टल pawannewz पर कार्यवाही करते हुए न्यूज़ पोर्टल के संचालक दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डुंडेरा पवन बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूज़ पोर्टल के एडमिन/पोस्टकर्ता आरोपी को उतई से किया गया गिरफ्तार। गौरतलब हो कि कल स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के निज सहायक ने सिविल लाइन्स थाने में दर्ज करवाई थी एफआईआर।
