पाटन विधानसभा अंतर्गत आज दिनांक 27 फरवरी 2022 को ग्राम औधी में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के राज् प्रधान श्रीमती दुलारी वर्मा ,क्षेत्र प्रधान ग्राम औधी प्यारे लाल वर्मा, राज्मंत्री रमाशंकर वर्मा, सचिव हेमंत मढरिया के नेतृत्व में ग्राम पंचायत औधी एवं शासकीय स्कूल के समक्ष मैदान में 76 वाँ राज अधिवेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत प्रातः 9:00 बजे समाज के महिलाओं द्वारा कार्यक्रम स्थल से कलश यात्रा निकाल कर ग्राम के प्रमुख मार्गो चौक चौराहों का भ्रमण कर वापस कार्यक्रम स्थल पहुंच पहुंचे पश्चात अतिथियों द्वारा झंडारोहण किया गया पश्चात महापुरुषों के छाया चित्रों का पूजन पश्चात राज गीत पश्चात अतिथियों का स्वागत, स्वागत गीत पश्चात छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज में नवनिर्मित पदाधिकारियों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया प्रमुख अतिथियों द्वारा पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं खुला अधिवेशन , आय व्यय की जानकारी एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम सहित अध्यक्षीय उद्बोधन का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल तथा छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष चोवाराम वर्मा, जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा ,राज प्रधान पाटन मेहतर वर्मा ,मन्नूलाल परगनिहा, मनोज मढरिया सहित विभिन्न पदाधिकारी गण उपस्थित रहे रात्रि में लोकरंग अर्जुंदा छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का आयोजन किया
मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज का 76वॉ अधिवेशन सम्पन्न,,
