श्रमिकों के हित के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मंत्री डाॅ. शिव डहरिया श्रम एवं रोजगार सम्मेलन में हितग्राहियों को चेक वितरण युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीयन कराया

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबांद

जिले के राजिम माघी पुन्नी मेला में श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिव डहरिया बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होनें 1093 हितग्राहियों को 61 लाख रूपए का ऑनलाइन चेक वितरण किया तथा श्रम विभाग के योजनाओं से लाभान्वित किया। इस अवसर पर उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में गरीब मजदूर और श्रमिकों के लिए अनेक योजनाएं संचालित है, जो मिशाल है। उन्होंने कहा कि राज्य सराकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के ध्येय मंत्र को लेकर कार्य कर रही है। श्रम विभाग में जन्म से लेकर मृत्य तक की योजनाएं संचालित है। श्रमिकों के हित के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। डाॅ. डहरिया ने कहा कि स्वच्छता के रैंकिग में लगातार तीसरे वर्ष राज्य ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने सरकार की योजनाओं स्वामी आत्मानंद स्कूल, कर्ज माफी, बिजली बिल हाॅफ, सिंचाई टैक्स माॅफ और अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर छत्तीगसढ़ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अगुवाई में समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। आज राज्य उन्नति की ओर अग्रसर हो रही है। और नए मार्ग प्रशस्त हो रहे हैं। अग्रवाल ने राजिम माघी पुन्नी मेला आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। सभा को नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में 1093 हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से कुल 61 लाख 13 हजार रुपये वितरण किया गया। इसमें भगिनी प्रसुति योजनांतर्गत 255 हितग्राहियों, नवनिहाल छात्रवृत्ति 43 विद्यार्थियों को, श्रमिक प्रसुति 30 हितग्राहियों को, मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता अंतर्गत 31 लाख 40 हजार 5 सौ का चेक वितरण शामिल है। सम्मेलन में निजी प्र्रतिष्ठानों द्वारा 400 युवाओं का रोजगार हेतु पंजीयन किया गया है, साथ ही कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु 100 युवाओं का कौशलिंग किया गया है। सम्मेलन में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *