बटंग हाईस्कूल में दसवीं के छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथदी गई बिदाई,

पाटन विकास खंड के शासकीय हाई स्कूल बटंग शाला में बिदाई समारोह का आयोजन किया गया, इस दौरान कक्षा नवमी के विद्यार्थियों ने पूर्व छात्रों का अनुसरण करते हुए कक्षा दसवीं के छात्रों के लिए बिदाई समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर दसवीं के छात्रों के लिए मनोरंजक खेल का आयोजन किया गया था साथ ही सभी छात्रों को प्रतीक चिन्ह भेट कर परीक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने की शुभकामनायें दी. . इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने बच्चों को आशीर्वाद वचन स्वरुप कहा की विद्यार्थी जीवन बहुत ही अनमोल है और ज्ञान प्राप्ति के बगैर सफल जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, विद्यार्थियों का कार्य है विद्या का अर्जन करना और ये कार्य पूरी ईमानदारी और मेहनत से करना चाहिए जिससे समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान प्रदान कर सके,साथ ही अतिथियों कहा की आप सभी परीक्षा की तैयारी तन्मयता के साथ कर अच्छे अंको से उत्तीर्ण होकर हमारे विद्यालय और अपने माता पिता का नाम रोशन करें तथा निम्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अच्छा उदाहरण पेश करें ताकि वे प्रेरणा ले सके . कक्षा दसवीं के बच्चों ने भी नवमी के छात्रों को भविष्य में यथासंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन करते रहने का आश्वासन दिए. इस अवसर पर हाई स्कूल बटंग के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती बबिता देवगड़े वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सीमा बघेल श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर अमित कुमार शुक्ला संजय कुमार दास श्रीमती भारती वर्मा प्रधान पाठक पंकज चंद्राकर कृष्ण कुमार शर्मा संकुल समन्वयक बी एन नायक,शिक्षक लोमन साहू, शाला प्रबंधन के सदस्य सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *