एक करोड़ इक्कीस लाख की लागत से स्कूल भवन व साठ लाख से विज्ञान वाटिका का लोकार्पण /गृह मंत्री गांव पाउवारां में हुआ आयोजन
उतई(सतीश पारख)दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पाऊवारा के हाईस्कूल में गुरुवार को लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख़्य अतिथि गृह लोक निर्माण मन्त्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार जीवन में अपने लक्षय में आगे बढ़ने के लिये साधन व सुविधा जरूरी है। उसी प्रकार से हम सब मिलकर बच्चो को घर से ही शिक्षा के साथ सस्कार की भी शिक्षा दे।हमारी सरकार ब्यक्ति के जीवन मे सुविधा उपलब्ध कराने का काम कर रही है। गांव के काम मे ग्रामीणों की जन सहभागिता जरूरी है। गांव के काम मे मानसिक रूप से जुड़ाव होना चाहिये।सरकार विभिन्न कार्य के लिये पैसे तो दे देती है।लेकिन उसे सजाने व सवारने का काम आपको करना है। श्री साहू ने आगे कहा की ग्राम पाउवारां में सभी स्कूल एक जगह पर हो ऐसा प्रयास हो।साथ ही विधानसभा के सभी शिक्षकों के लिये एक दिन गेट टुगेदर करने की योजना है। हम लोग मिलकर नया नया यूनिक काम करते रहे। हम लोग आप सभी के सहयोग से विधानसभा मे ब्यवस्थित विकास की दिसा में आगे बढ रहे है।साथ ही मनुष्यता बनाने की दिशा में काम करे।आप लोग बच्ची को घर मे सस्कार दे।अब भावनात्मक रिश्ता खत्म होता जा रहा है। ग्राम पंचायत पाउवारां में गुरुवार कोविभिन्न कार्यो का लोकार्पण किया गया।।जिसमे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाऊवारा का विद्यालय भवन व विज्ञान वाटिका प्रमुख था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव ने किया।विशेष अतिथि श्रीमती योगिता चन्द्राकर सभापति कृषि जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती झमित गायकवाड़ ,उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग हर्ष साहू थे। कार्यक्रम को युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ,जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमति शालिनी यादव, जिला पंचायत सभापति श्रीमती योगिता चन्द्राकर, सरपंच वामन साहू, जनपद सदस्य राकेश हिरवानी, प्रचार्य सुनील यादव ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा विविध रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम व नाटक का मंचन किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जितेंद्र मुदलियार(युवा आयोग के अध्यक्ष) पूर्व जिला पंचायत सदस्य केशव बंटी हरमुख, हाईस्कूल के प्रचार्य सुनील यादव, स्कूल के अध्यक्ष हेमलाल यादव, राजेंश साहू, रोशन साहू, गज्जू हिरवानी, घनस्याम गजपाल, कमलेश गजपाल, बी एल यादव,प्रदीप पाटिल,,उत्तम हिरवानी राकेश हिरवानी (सभापति कृषि जनपद पंचायत ) सरपंच वामन साहू डी. एस. साहू राकेस ओझा, गूँजेस्वरी साहू, , बी के यादव,दुलरवा सोनबेर, योगनारायण साहू,राजु लाल देशमुख, स्मृति पुरिया,श्रीमति डी पाल, भीष्म हिरवानी, अशोक रिगरी, तेजराम चंदेल, फत्तेलाल वर्मा, पूर्व सरपच केदार पटेल युधिस्ठिर सोनवानी गुरुजी दयाराम साहू उत्तम चंद गुपता गोबिद साव सहित अन्य ग्रामीण जन भी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने किया।आभार प्रदर्सन हेमलाल यादव ने किया।
बॉक्स में ले
एक साल में विद्यालय के सौंदर्यकरन का संकल्प
हाईस्कूल पाउवारां के प्रचार्य सुनील यादव ने अपने वार्षिक प्रतिवेदन में कहा कि वे अपने स्टाप के साथ मिलकर सौंदर्यकरन का संकल्प लेते है।यहां का परीक्षा परिणाम हमेशा 98 प्रतिसत रहता है।पालकों से अनुरोध है कि आप विद्यार्थियों को नियमित स्कूल भेजे।
बॉक्स
शिक्षक अलख यादव को याद किया गया
इस विद्यालय के बहुमुखी प्रतिभा के धनी उच्च वर्ग शिक्षक अलख यादव का निधन आठ माह पहले कोरोना की दुसरी लहर में हो गया था।जिन्हें आभार प्रगट करते हुए हाईस्कूल के अध्यक्ष हेमलाल यादव ने याद किया।सभी क्षेत्र में महारत हासिल शिक्षक स्व अलख यादव के कार्यो को भुलाया नहीं जा सकता।
