दुर्ग --- शिक्षक कला व साहित्य अकादमी दुर्ग जिला के तत्वावधान में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला दिवस व सम्मान समारोह का आयोजन 08 मार्च 2022 मंगलवार दोपहर 1:00 बजे शास.पूर्व माध्य. शाला हनोदा दुर्ग में किया गया है।
इस कार्यक्रम के लिये बैठक संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन "आस" के संयोजन में एवं प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल के उपस्थिति में आयोजित किया गया जिसमें संयुक्त सचिव संजय कुमार मैथिल, जिला कोषाध्यक्ष प्रज्ञा सिंह, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संध्या पाठक, सचिव मनीषा देशमुख सहित अन्य पदाधिकारी के उपस्थित मे निर्णय लिया गया ।
संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन "आस" ने बताया कि इस कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षिकाओं को नारी शक्ति प्रतिभा रत्न सम्मान 2022 से सम्मानित किया जायेगा ।
सभी पदाधिकारियों ने महिला दिवस व समाज समारोह कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने के लिये कार्यक्रम में अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील किया।