- जूनियर इंजीनियर के ऊपर दुर्व्यवहार और मनमानी का आरोप
परमेश्वर कुमार साहू ,गरियाबंद
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के पहल पर आमजन एवं उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए तथा जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार दुर्व्यवहार करना एव आमजनों के कार्यों में अतिरिक्त राशि लेनदेन सहित अन्य कार्यों में मनमानी को देखते हुए कौंदकेरा विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर के विरुद्ध एक दिवसीय कार्यालय घेराव एव पुतला दहन कल मंगलवार 22 फरवरी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू ने बताया की कौंदकेरा विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर द्वारा जनप्रतिनिधि के साथ दुर्व्यवहार और आम जनता बहुत परेशान है इसको देखते हुए जेई को बर्खास्त करने के लिए क्षेत्रीय विधायक द्वारा विद्युत कार्यालय को भी पत्र लिखा गया है पर आज पर्यंत तक कोई उचित कार्यवाही नही हुई।उसको देखते एक दिवसीय कौंदकेरा विद्युत कार्यालय का घेराव एव पुतला दहन किया जाना है।
आपको बता दे की कनिष्ठ यंत्री कार्यालय कौंदकेरा में पदस्थ जूनियर इंजीनियर लोकेश ठाकुर के मनमानी से क्षेत्र की आम जनता खासे परेशान है।वही उक्त जूनियर इंजीनियर द्वारा शासन के सारे नियमो के विपरित अवैध कनेक्शन देकर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है।
