मड़ेली में प्रभातफेरी एवं जन चौपाल लगाकर कोविड 19 टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया

*- छुरा * गरियाबंद जिले के विकासखंड छुरा अन्तर्गत ग्राम मड़ेली में दिन सोमवार को स्कूली बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा गांव के हर गली मोहल्ले में प्रभातफेरी निकाली गई और कोविड 19 टीकाकरण अभियान के लिए प्रेरित किया।साथ ही पंचायत प्रतिनिधि,स्वास्थ विभाग के कर्मचारी, ग्राम प्रमुख, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत भवन में जन चौपाल लगाकर कोविड 19 टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया।
वैक्सीन का डोज लगवाने के लिए सरपंच श्रीमति लक्ष्मी गजेन्द्र ठाकुर एवं उपसरपंच भीखम सिंह ठाकुर ने गरियाबंद जिले के युवा भाईयों, महिलाओं, बड़े बुर्जुगों एवं समस्त नागरिकों से विनम्र अपील है कि आप सभी किसी प्रकार की भ्रांतियों,दुष्प्रचार और अफवाह में न आकर अधिक से अधिक लोग वैक्सीन के दोनों डोज लगवाए इसका कोई रियेक्सन नहीं है, इस बात से निश्चित रहे परिवार।
ईश्वर निर्मलकर ने कहा केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के स्वास्थ्य अमला हमारे उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है ।कोविड की इस संक्रमण काल में वैक्सीन हमारी सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रही है।जिन स्थानों पर टीकाकरण हों चुका है वहां अच्छे परिणाम देखने को मिल रहा है। लेकिन हमारे क्षेत्र मेंं जो भय फैलीं हुए है,उन भय को दरकिनार कर हमें अपनी स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।
डॉ.सुश्री निधि देवांगन ने कहा कि भारत में बनी यह वैक्सीन बिल्कुल सेफ है,सभी को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाना चाहिए ताकि हम सब कोरोना मुक्त हो सकें। डॉ ने बताया कि शासन के आदेशानुसार 23 फरवरी को कोविड 19 टीकाकरण का महाअभियान शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ेली में आयोजित की गई है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में आकर कोविड 19 वैक्सीन लगवा कर इस महा अभियान को सफल बनाने सहयोगी बने।
तेजराम निर्मलकर ने कहा- कि मैंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ेली में कोरोना वैक्सीन की पहली व दुसरी खुराक ली,यह प्रशंसनीय है कि कैसे हमारे डाक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में काम किया है, मैं उन सभी से अपील करता हूं,जो वैक्सीन लेने के लिए योग्य है साथ में,हम भारत को कोरोना मुक्त बनाए। इस दौरान एच.आर.साहू शिक्षक,के.एस.यदु शिक्षक, चमनसाहू शिक्षक, अरुण साहू शिक्षक,टायल पटेल शिक्षक, पंचगण- ईश्वर ठाकुर, गजेन्द्र ठाकुर, यशवंत ध्रुव,रामचरण ठाकुर,दौलत ठाकुर,फनेश्वर ठाकुर,जनक टाण्डे,‌ ब्यासमति भारती,रुखमणी ठाकुर,यशोदा ठाकुर, मनीषा माण्डले,गौरीबाई ठाकुर, रुखमणी ध्रुव, दशोदा बाई सत., उमेश नंदे, गोवर्धन ठाकुर, एवं अधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *