महिला एवं बाल विकास विभाग की अच्छी पहल, राजिम मेला में स्टाल लगाकर किया जा रहा है जागरूक

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

गरियाबंद जिले के राजिम में चल रहे माघी पुन्नी मेला पवित्र महानदी सोंडुर पेरी त्रिवेणी संगम में शासन के विभिन्न विभागों का स्टाल लगा हुआ है ।जिसके माध्यम से शासन की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी मेले में आए लोगों को दी जा रही है । ऐसा ही एक विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग जिसमें बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण पोषण व विकास के संबंध में बहुत अच्छी जानकारी दिया जा रहा है। स्टॉल में उपस्थित संरक्षण अधिकारी शैलेंद्र कुमार नगदेवे के द्वारा बताया गया की महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का के मार्गदर्शन से विभाग की सम्पूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए बालश्रम, भिक्षावृत्ति, बाल विवाह अनाथ भटके हुए बालक नशा से लिप्त या अन्य किसी भी प्रकार से पीड़ित बच्चों के देखरेख संरक्षण का कार्य विभाग द्वारा किया जाता है। इस संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर सीधे विभाग में या 1098 चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर पर सूचित किया जा सकता है। विभाग द्वारा संचालित महिला संरक्षण योजनाओं एवं अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि महिलाओ पर हो रहे अत्याचार घरेलू हिंसा, मारपीट, दहेज प्रताड़ना से पीड़ित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर 181 महिला हेल्पलाइन या जिला गरियाबंद में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में सूचित कर महिला के संबंध में संपूर्ण संरक्षण व शासन से सहयोग दिलाने का कार्य एक ही छत के नीचे किया जाता है। साथ ही शिशुवती, गर्भवती माताओं के लिए प्रदाय की जाने वाली सामग्री रेडी टू ईट जो आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदान की जाती है के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर मेले में आए लोगों को स्टॉल में उपस्थित प्रीति महावीर सुपरवाइजर रंजनी समद्दार केस वर्कर (सखी वन स्टॉप सेंटर ) कु लक्ष्मी रानी देवांगन (चाइल्ड लाइन ) के द्वारा जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *