कोविड 19 के दौरान प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जीवनशैली दिशानिर्देश” शिविर – बहुद्देशीय भवन उतई में 22 को

उतई(सतीश पारख)…आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्टीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान पुणे, आयुष मंत्रालय – भारत सरकार के तत्वाधान में आरोग्यवेदा – स्पाईन केयर व होलिस्टिक मेडिसीन सेंटर उतई – नेहरू नगर भिलाई द्वारा “कोविड 19 के दौरान प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जीवनशैली दिशानिर्देश” शिविर उत्सव का आयोजन 22 फरवरी मंगलवार सुबह 10 बजे से किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि:- ताम्रध्वज साहू , गृह व पर्यटनमंत्री छ.ग., विशिष्ट अतिथि – उतई नगर के समस्त सफाई कर्मी, हेल्थ वर्कर व मितानिन
विशिष्ट अतिथि :- अश्वनी साहू, अध्यक्ष कृषि ऊपज मंडी दुर्ग,
विशिष्ट अतिथि – जवाहर वर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग,
विशिष्ट अतिथि : समस्त पार्षद-गण नगर पंचायत उतई
कार्यक्रम की अध्यक्षता – डीकेन्द्र हिरवानी, अध्यक्ष नगर पंचायत उतई द्वारा किया जाएगा व कार्यक्रम का आयोजन डाँ.प्रेमलाल पटेल संचालक आरोग्यवेदा अस्पताल उतई व भिलाई कर रहे हैं।
स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी, पार्षदगण, स्टाफ नर्स, हेल्थ वर्कर, सफाई कर्मचारी, योग प्रशिक्षक, मितानिन, श्रम कल्याण संस्था कार्यकर्ता व अन्य नगर वासी इस शिविर का लाभ लेंगे व कोविड में प्राकृतिक चिकित्सा व योग के गुर सिखाए जाऐंगे कार्यक्रम की शुरूआत छ्त्तीसढ़ी राज गीत के साथ होगा, हेल्थ वर्कर, सफाई कर्मचारी व मितानिनो को प्रमाण पत्र द्वारा सम्मान किया जाएग, व चिकित्सक द्वारा परामर्श कर इलाज भी बताये जाऐंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *