लड़की ने शादी करने से इंकार की तो लड़के ने घर घुसकर लड़की की कर दी पिटाई, कहा मेरे साथ शादी नही करोगी तो जान से मार दूंगा

पाटन। एक लड़के को लड़की ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिये तो सरफिरा युवक लड़की के घर घुसकर उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाला। मामला पाटन थाना अंतर्गत ग्राम राखी का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राखी की एक युवती कक्षा 09 वीं तक पढाई की है जो घरेलु काम करती है। करीबन 06 माह पूर्व जितेन्द्र वर्मा राखी गांव में आये थे । इस दौरान लड़की को वे रास्ते में मिले थे और जान पहचान हो गयी थी। उसके साथ मोबाईल से बात चीत करना शुरू हुआ। जिसके बाद लड़का ने लड़की से कहा कि वे उनसे प्यार करते है। शादी करूगां बोली तो लड़की ने उस लड़के से बात -चीत करना बंद दिया।

17 फरवरी को जब लड़की के पिताजी घर पर नही थे इस दौरान आरोपी युवक जितेंद्र वर्मा घर मे घुस गए लड़की से कहने लगा कि तुम मेरे साथ शादी नहीं करेगी तो जान से मार दूगां कहकर लड़की की धमकी देते हुये थप्पड से मारपीट करने लगा। इस दौरान लड़की के माँ भी घर पर मौजूद थी। जितेंद्र के द्वारा मारपीट करने पर युवती ने अपने बड़े पापा को बुलाया तो जितेन्द्र वर्मा घर से निकलकर भाग गया । आरोपित द्वारा लड़की के साथ मारपीट से दाहिना हाथ में चोट आई है। घटना के संबंध में शाम को जब लड़की के पिताजी घर पहुंचे तब उसे जानकारी देने पर गुरुवार को पाटन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया गया। थाना पाटन द्वारा आरोपित के ऊपर भादवि की धारा 294,323,542,506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *