ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की पुनः सरकार बनाने का किया दावा

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

उत्तर प्रदेश में छत्तीसगढ़ राज्य से 32 भाजपा नेताओं को चुनाव प्रचार करने का दायित्व अलग अलग विधानसभा क्षेत्र में सौंपा गया है।वे लगातार गाँव मोहल्ले वार्डों का दौरा कर रहे हैं जनता से फीडबैक ले रहे है भाजपा की योजनाओं तथा विकास कार्यों के आधार पर भाजपा को पुनः विजय श्री दिलाने मतदान करने की अपील कर रहे है।श्री साहू ने कहा कि भाजपा के लोककल्याण संकल्प पत्र में युवाओं को 2 करोड़ कम्प्यूटर टेबलेट या स्मार्ट फोन हर परिवार में कम से कम एक रोजगार या स्वरोजगार का अवसर देंगे

  • प्रदेश की सभी विभागीय रिक्तियां भरने के लिए प्रतिबद्ध
  • प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग
  • 2 करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन बांटेंगे
  • प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम व खेल मैदान
  • लाइफ सपोर्ट से लैस एंबुलेंस की संख्या दोगुना करेंगे
  • प्रत्येक जिले में डायलिसिस केंद्र
  • MBBS की सीटें दोगुना
  • 6000 डॉक्टर और 10 हजार पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति ,
    किसानों के लिए
    किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली
  • 5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना
  • 25 हजार करोड़ की लगात से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन
  • आलू, टमाटर, प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य देने के लिए 1 हजार करोड़
  • गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान, देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान
  • निषादराज बोट सब्सिडी योजना।
    महिलाओं के लिए कॉलेज जाने वाली हर महिला को मुफ्त स्कूटी
  • उज्जवला के सभी लाभार्थी को होली और दीपावली में 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर
  • कन्या सुमंगला योजना को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार
  • गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद
  • मिशन पिंक टॉयलेट के लिए 1000 करोड़
  • हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह का पेंशन
  • 3 नई महिला बटालियन
  • सभी सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में CCTV कैमरे और 3000 पिंक पुलिस बूथ
  • 5 हजार करोड़ की लागत से अवन्ति बाई लोधी स्वयं सहायता समूह मिशन की शुरुआत
  • UPPSC समेत सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी
  • 1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख रुपय तक का न्यूनतम दर पर लोन जैसे अनेक लोककल्याणकारी योजना शामिल है।
    ,जनता का रूझान भाजपा के प्रति सकारात्मक है भय भ्रष्टाचार, गुंडाराज का दमन करने वाली भाजपा सरकार पुनः स्थापित होगी। उत्तर प्रदेश की जनता विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर भाजपा के निशान पर मुहर लगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *