छुरा । मामला थाना छुरा का है जहां दिनांक 25.12.2021 को प्रार्थी द्वारा अपनी नावालिक लड़की को आरोपी धर्मेन्द्र धृतलहरे द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट थाना छुरा में दर्ज कराई गई थी। । छुरा प्रभारी निरीक्षक शोभा मण्डावी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरूद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि आरोपी द्वारा अपहृता को अपने सकुनत ग्राम चिंगरासरार थाना बेलटुकरी जिला नुआपाड़ा उड़ीसा में रखे होने की मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी । सूचना पर आज दिनांक 18.02.2022 को गरियाबंद जिला के पुलिस अधीक्षक जे. आर. ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक शोभा मण्डावी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तड़के आरोपी के सकुनत में दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया तथा उसके कब्जे से अपहृता को थाना लाया गया जहां पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपहृता का अपहरण कर उसे उड़ीसा ले गया था जहां उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाया है कि मामले में आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर गरियाबंद न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल गरियाबंद भेज दिया गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना छुरा प्रभारी निरीक्षक शोभा मण्डावी , सउनि ० नंदकुमार नेताम , प्रधान आरक्षक खिलेश्वर कश्यप , आरक्षक मिथलेस मरकाम , शिवदयाल नागेश , रवि नेताम , महिला सैनिक लकेश्वरी ध्रुव , पुजा चंद्राकर की सराहनीय भूमिका रही।
