संभाग जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी का भाजयुमो गरियाबन्द में हुआ जोरदार स्वागत

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद जिले की भाजयुमो की द्वितीय कार्यसमिति बैठक संपन्न बैठक लेने रायपुर संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सम्मानीय कैलाश चंद्रवंसी जिला प्रभारी सम्मानीय रोहित माहेश्वरी सह प्रभारी सम्मानीय डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी, सम्मानीय अनुराग चौरसिया के प्रथम आगमन पर जिला भाजयुमो गरियाबन्द ने जोरदार गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की
भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप ने स्वागत भाषण में एक वर्ष के सम्पूर्ण कार्य का व्योरा दिया जिसमे रक्तदान शिविर, टीकाकरण, वृक्षारोपण, मास्क सैनिटाइजर वितरण, प्रधानमंत्री आवास की मांग, हस्ताक्षर अभियान, वैट भार कम करने के लिए आंदोलन, सीमेंट के दाम कम करने के लिए धरना बेरोजगारी भत्ता के लिए भिक्षाम देहि कार्यक्रम आदि आदि कार्य का व्योरा देकर जिला मंडल पदाधिकारियों को अपने दायित्वों को निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का आग्रह किया।
जिला कार्यसमिति की बैठक को भाजयुमो जिला सह प्रभारी डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी कार्य योजना के रचनात्मक पहलुओं को बहुत ही सरल तरीके से समझाए वही राहुल परिहार ने भी सम्बोधन में मोदी सरकार के जनहितैषी वजट का विस्तृत व्योरा समझाया।
भाजयुमो जिला प्रभारी रोहित महेश्वरी ने अपने सम्बोधन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी ने जो दायित्व सौंपे हैं, उन्हें जवाबदारी के साथ अच्छे से निर्वहन करें। संगठन को मजूबत बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन की प्राथमिकता जरूरी है। पार्टी के लिए आज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को परिश्रम करने का मौका मिला है। क्षेत्रीय समस्याओं को जोरों से उठाए। कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामियों के खिलाफ मोर्चा खोले भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी कैलाश चंद्रवंशी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से कमर कस लें। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि यह तानाशाही सरकार है। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी 15 वर्षों तक सत्ता में रही, लेकिन कभी भी ऐसा कार्य नहीं किया। राज्य की कांग्रेस सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई है। जिसे आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकना है। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रवंशी ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने हिस्से की 40 प्रतिशत राशि नहीं दे पाई और न्याय योजना के तहत साल में 6 हजार रुपए देकर अपनी वाहवाही लूट रही है। बैठक में आगामी मार्च माह तक संगठन विस्तार शक्ति केंद्र-बूथ स्तर तक व राज्य सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में मुख्यरूप से किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप शर्मा त्याग तपस्या बलिदान ही सच्चे कार्यकर्ता की पहचान बताया संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक सुझाव दिए
जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर सहित जिला भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी मुरलीधर सिन्हा गोहरापदर मंडल महामंत्री तानसिंग मांझी जितेंद्र मांझी भाजयुमो प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख विकास साहू, नंदनी नेताम, नीरज साहू , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष तोरण सागर, आशीष साहू भाजयुमो जिला महामंत्रिद्वय युगल समदरिया, थानेश्वर कंवर, जिलामंत्री घनश्याम मरकाम, प्रतीक तिवारी, कोषाध्यक्ष वंश सिन्हा, प्रचार प्रसार प्रमुख चंद्रप्रकाश साहू, लीलेश डोंगरे मीडिया प्रभारी रितेश यादव सोशल मीडिया प्रभारी भुवन विजय नायक, जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष साहू मंडल अध्यक्ष पेकुराम नायक, जगमोह पटेल, महेश कश्यप, आनंद ठाकुर, गुलशन सिन्हा, आकाश राजपूत, मंडल महामंत्री चरण बीसी, उमाशंकर निधि, रूपदास मरकाम, कीर्तन यादव, रूपसिंग मरकाम, हेमंत साहू, राज डे, विशाल साहू, उमेश मानिकपुरी, मनीष साहू, मनीष यादव, यशवंत ध्रुवा, कन्या शक्ति संयोजिका कुर्रे सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे
बैठक उपरांत भगवान भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर गरियाबंद का सभी मे दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *