शिकसा ने जिला शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत

          दुर्ग--  शिक्षक कला व साहित्य अकादमी ने दुर्ग जिला का नये जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल का पुष्प गुच्छों से  स्वागत अभिनन्दन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन "आस" के संयोजन व प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल के नेतृत्व में किया गया ।
प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल ने अकादमी का कैलेन्डर भेट किया व अकादमी के विषय में विस्तार से जानकारी दिया ।
 जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने शिक्षक कला व साहित्य अकादमी के कार्य की प्रशंसा करते हुए  विद्यार्थी कल्याण कोष से गरीब बच्चों को सहयोग करने की बात रखी ।हमेशा सहयोग की बात भी कहा।
    इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गोपाल ध्रुव, उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नीता त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष चन्द्रकांत साहू, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ संध्या पाठक, सदस्य पवन सिंह व हिमोनी बघेल सहित अन्य  पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित  रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *