✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
छत्तीसगढ़ में नया साल से पहले 2021मे व नए साल 2022 मे एक हफ्ते से हो रही बेमौसम बारिश ने दलहन तिलहन व उनहारी फसलों को क्षति पहुंचाई है छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला मोर्चा के महामंत्री एवं भारत सरकार मंत्रालय रेलवे बोर्ड सदस्य विभा अश्वनी अवस्थी ने इस क्षति की भरपाई हेतु प्रदेश सरकार से तत्काल मुआवजा राशि जारी करने की माँग की है उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर काहा कि विगत वर्षों में भी बेमौसम बारिश से चना व तिवरा की फसल प्रभावित हुई थी कुछ गाँवों में शत प्रतिशत नुकसान भी हुआ था लेकिन आज तक उन्हें शासन प्रशासन की ओर से मुआवजा राशि नहीं मिली है पिछले रबी सीजन में छत्तीसगढ़ के हर जिले गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लॉक
अमलीपदर क्षेत्र स्तर के विभिन्न गाँवों में धान की फसल को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ था जिसका मुआवजे के लिए प्रकरण भी तैयार किया गया था किंतु आज तक किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिलना शासन प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है वर्तमान में बेमौसम बारिश ने सभी प्रकार की दलहन व तिलहन की फसल को नुकसान पहुंचाया है ऐसे में किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें स्वाभाविक है और उन्हें आस है कि सरकार द्वारा मुआवजा राशि घोषित की जाएगी सरकार समय रहते इस पर उचित निर्णय लेकर किसानों के लिए मुआवजा की घोषणा करें ताकि रबी फसल में नष्ट हुई फसलों पर आई लागत से उन्हें कुछ राहत मिल सके
