गरियाबंद में बनेगा महिलाओं के लिए अलग जिम नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने रखी नीव,,,, अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने पूरा किया अपना वादा

महिलाओं के लिए अलग से बनने वाले जिम के लिए किया भूमि पूजन

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद— नगर पालिका अध्यक्ष के प्रयास से नगर के सिविल लाइन में जल्द ही महिलाओं के लिए अलग से सर्वसुविधा युक्त जिम बनकर तैयार होगा। यह जिम केवल महिलाओं के लिए होगा, इसका रखरखाव ओर देखरेख भी महिलाएं ही करेगी। जिम में महिलाओ के जिमनास्टिक के लिए सभी प्रकार की सुविधा होगी जिसके वे अच्छे से वर्कआउट कर सकें।
नगर पालिका अध्यक्ष ने सिविल लाइन में जिम निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान उनके साथ नपा उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके सहित सभी सभापति, पार्षद, एल्डरमेन एवम नपा के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। ज्ञात हो की तीन माह पूर्व एक कार्यक्रम के दौरान नपा अध्यक्ष ने महिलाओं के लिए अलग से जिम बनाने की घोषणा की थी, अपने इस वादे को पूरा करते हुए उन्होने जिम की नीव रखी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के लिए अलग से जिम बनने से वे निश्चित होकर एक्सरसाइज कर सकेंगी। उन्हें किसी प्रकार की झिझक या समस्या नही होगी। साथ ही महिलाओं में आत्मबल भी बढ़ेगा। इस दौरान जिम के फायदे गिनाते हुए नपा अध्यक ने कहा कि आज के समय में मेंटल और फिजिकल हेल्थ को बनाए रखने के लिए जिम जाकर एक्सरसाइज करना जरूरी है। जिम में एक्सरसाइज करने से शरीर फिट और एक्टिव रहता है। यह महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इससे शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता है और शरीर को तंदुरुस्त रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा महिलाओ को वजन कम करने, तनाव कम करने तथा शारीरिक मजबूती के लिए भी यह लाभदायक है। यदि रोजाना जिम में वर्कआउट करे तो पूरा दिन रीलैक्स और खुशनुमा महसूस होता है। उन्होंने कहा कि जिम में महिला ट्रेनर की व्यवस्था भी जाएगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभापति आसिफ़ मेमन, गुलेश्वरी ठाकुर, वंश गोपाल सिन्हा, नीतु देवदास, पार्षद प्रतिभा पटेल, विमला साहू, सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद ठाकुर, एल्डरमैन हरीश भाई ठक्कर, रमेश मेश्राम, नगर पालिका अधिकारी हितेंद्र यादव इंजीनियर अश्विनी वर्मा, केशनाथ साहू, लेखापाल पुरूषोत्तम चंद्राकर, भूपेंद्र कश्यप सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी एवं सिविल लाइन वार्ड के गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *