दुर्ग। दुर्ग सब्जी मंडी के समय में बदलाव करने जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन सौपा। कलेक्टर को दिये ज्ञापन में कहा गया है कि दुर्ग सब्जी मंडी खुलने का समय प्रातः 3:00 बजे का है जिसके कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना एवं अनहोनी होने का डर बना रहता है ,क्योंकि मंडी में कार्य करने वाली महिलाएं निम्न वर्ग की है मंडी में काम करने अपने भरण-पोषण हेतु रात्रि 2:00 बजे उठकर सुनसान जगहों से मंडी तक पहुंचना होता है जिससे उनकी सुरक्षा का खतरा बना रहता है साथ ही उनके साथ छेड़खानी या फिर अप्रिय घटना होने का डर होता है । उसी प्रकार अन्य ग्रामीण किसान आसपास के जो सब्जी की खेती कर मंडी लाना चाहते हैं उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,अगर किसी प्रकार की वाहन में खराबी या पंचर होता है तो उस किसान को 3 बजे से सुबह के 6:00 बजे तक किसी भी मिस्त्री की दुकान खुली नहीं मिलती जिसके कारण वह किसान अपने मंडी के निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाता जिससे उस किसान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है।
किसान की परेशानी एवं मंडी में काम करने वाले मजदूरों जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा होने के कारण उनकी समस्याओं को ध्यान में आकर्षित करते हुए समय में बदलाव कर प्रातः 6:00 बजे मंडी की समय सुनिश्चित करने की कृपा करें ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सकता है।
दुर्ग सब्जी मंडी के समय में बदलाव करने जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
