राजनीति :- ग्राम गहिरा नवागांव में महिलाओं. युवाओं तथा ग्रामीणों ने ली कांग्रेस की सदस्यता कांग्रेस का अभियान :- लोगों को बता रहे कि कैसे साल दर साल बढी है महंगाई


बालोद / इन दिनों कांग्रेस पार्टी का व्यापक डिजीटल सदस्यता अभियान चल रहा है। पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांवो में पहुंचकर लोगो को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इस दौरान गांव में लोग प्रदेश सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि किस तरह बढ़ती महंगाई के कारण आमजन की मुश्किलें बड़ी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले में डिजिटल सदस्यता अभियान निरंतर जारी है। इसके तहत कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की रीति एवं नीति से अवगत करा कर उनको कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिला रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा देवरी ब्लॉक के गहिरा नवागांव पहुंचे जहां लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से ग्रामीणों को अवगत कराया। जिस से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी के संस्था फार्म भरकर सदस्यता ग्रहण की। महंगाई से है लोग परेशान :- जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले ग्रामीणों को धन्यवाद देते हुए कहां कि कांग्रेस का हाथ प्रत्येक व्यक्ति के साथ है प्रदेश सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का काम किया है। दूसरी ओर केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। महंगाई की मार से प्रत्येक वर्ग परेशान है। केंद्र सरकार के बजट में भी महंगाई रोकने के लिए कोई प्रावधान नहीं किया है। जिससे देश के लोगों एवं किसानों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। श्री शर्मा ने बताया कि इसी का परिणाम है कि ग्रामीण कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने उत्साहित है। सदस्यता लेने ग्रामीण आ रहे हैं आगे कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय तारम एवं नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पेट्रोल, डीजल, मिट्टीतेल तथा रसोई गैस के बढ़ते मूल्य को लेकर लोगों में गुस्सा है। ग्राम में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने ग्रामीण स्वयं आगे आ रहे हैं। सक्रिय कार्यकर्ता ढाल सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र में इनवोलर बनाए हैं वे र्जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर पर डिजिटल सदस्य बनाने का कार्य कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *