कवर्धा जिला के कल्याणपुर में साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू

कवर्धा। जिला कवर्धा ग्राम कल्याणपुर के माता कर्मा मैदान कुरुवा में साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। शपथ ग्रहण समारोह मे तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू,डॉ.सियाराम साहू पूर्व संसदीय सचिव, अशोक साहू पूर्व विधायक कवर्धा, शीतल साहू जिलाध्यक्ष साहू समाज कवर्धा, रामकृष्ण साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ कवर्धा, घनश्याम साहू वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, व्यास साहू प्रदेश महामंत्री युवा प्रकोष्ठ , चोवाराम साहू जी जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, एवं साहू समाज के अन्य पधाकारियों के साथ साहू समाज के हज़ारों सामाजिक जन उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुवात में भक्त माता कर्मा मंदिर में पूजा अर्चना किया गया। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के पश्चात उज्जवल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दिया व निर्माणाधीन तेलघानी का निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *