शिकसा के कलैन्डर का विमोचन गृहमंत्री द्वारा

          शिक्षक कला व साहित्य अकादमी दुर्ग जिला के द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेन्डर का विमोचन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन "आस" के संयोजन व प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल के उपस्थित में गृह मंत्री छत्तीसगढ शासन ताम्रध्वज साहू के कर कमलों से किया गया ।
 संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन"आस" ने कैलेन्डर के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय अवकाश के साथ बेटी बचाओ बेटी पढाओ,स्वच्छता अभियान,कोविड के दिशानिर्देश, राजगीत सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओ को प्रकाशित किया गया है।
   वही प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल,जिलाध्यक्ष चन्द्रकात साहू अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ संध्या पाठक ने भी इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए शिकसा भवन के लिए मांग पत्र सौपा गया ।
  गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कैलेन्डर विमोचन करते हुए सभी को बधाई दिया और शिकसा भवन की मांग को मुख्य मंत्री के पास रखने की बात कही।
              इस अवसर पर शिकसा के संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन "आस", प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल, संयुक्त सचिव संजय कुमार मैथिल, उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नीता त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष चन्द्रकांत साहू, उपाध्यक्ष संगीता चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष  प्रज्ञा सिंह, संयुक्त सचिव राकेश हरमुख,अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ संध्या पाठक, उपाध्यक्ष रेखा रानी मिश्रा व श्वेता दुबे, महासचिव नंदनी देशमुख, सचिव मनीषा देशमुख, महावीर देशमुख, ज्योति गजपाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *