शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ की एक पहल :-नारी शक्ति प्रतिभा रत्न सम्मान 2022 हेतु आवेदन आमंत्रित

              शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में महिला दिवस के अवसर पर अकादमी के सदस्य शिक्षिकाओं के सम्मान के लिये विशेष  कार्यक्रम महिला दिवस व सम्मान समारोह 2022 का आयोजन किया जा रहा है।
        सम्मान समारोह अकादमी के सदस्य शिक्षिकाओ को नारी शक्ति  प्रतिभा रत्न सम्मान 2022 से सम्मानित किया जाएगा जिसके लिए आप अपने गतिविधियों का पी.डी.एफ. बनाकर आवेदन सहित संयोजक पास भेज दीजिए।  
     जिसका भी आवेदन आयेगा  उन्हें चयन हेतु  प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम में शामिल करेंगे तदपश्चात  सम्मानित किया जाएगा।
        संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन "आस" ने बताया कि हमारे अकादमी के सदस्य नहीं है वो शामिल नहीं हो सकते है पर यदि विधिवत सदस्यता ग्रहण करने पर शामिल हो पायेंगे। 
           आगे संयोजक आस ने बताया कि ये विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा रखने वाले को सम्मानित किया जायेगा जिसमें  नृत्य, गायन, साहित्य, शिक्षा, सांस्कृतिक, कला, नवाचार, समाज सेवा, वादन, खेल, बहुआयामी प्रतिभा के क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले 1-1 शिक्षिकाओं को, प्रदेश स्तरीय शिकसा महोत्सव के भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा बाकी सभी शिक्षिकाओं को महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
             इसके चयन के लिये शिक्षिकाओ को प्रतिदिन 4-5 को आमंत्रित कर उसका अनलाइन रात्रि 8:00 बजे प्रस्तुतिकरण (साक्षात्कार लेकर) किया जा रहा है जिस क्षेत्र के है उस क्षेत्र की प्रस्तुति देकर अपना विचार प्रगट कर रहे है तथा अंत मे चयन कर नाम की घोषणा किया जायेगा जिसको भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। 
      आवेदन 28 फरवरी 2022 तक संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन"आस" के पास प्रेषित कर शामिल हो सकते है या व्हाट शप नम्बर 9981763747 पर आवेदन व पी.डी.एफ. सेंड कर शामिल हो सकते है। 
   संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन "आस" ने बताया कि आज शिक्षक कला व साहित्य अकादमी (शिकसा) छत्तीसगढ़ में एक नई पहचान बना चुके है जो शिक्षक व विद्यार्थी के सर्वागीण विकास का कार्यक्रम लगातार दो वर्ष से संचालित ममकर रहे है जो शिक्षक साथियों के दबे प्रतिभा निखर कर सामने आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *