उतई।अनुविभागीय दुर्ग अंतर्गत पटवारियों को शिकायत के आधार पर प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत पदस्थ किया गया है जो की शासकीय कार्य में उदाशीनता का द्योतक है।अनुविभागीय अधिकारी विनय कुमार पोयम ने सभी राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील दुर्ग को लिखित रूप से निर्देशित करते हुए कहा है की सभी स्थानांतरित एवम अतिरिक्त प्रभार हल्का पटिवारियो को प्रभार दिलाकर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है लेकिन दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हनोदा पटवारी खुबलाल देशमुख हल्का 39 का स्थानांतरण ग्राम कातरो पटवारी हल्का 46 में हुआ है और ग्राम पुरई हल्का 40 पटवारी जयंत कुमार ठाकुर का स्थानांतरण ग्राम हनोदा हल्का 39 में हुआ है ।जिसमे जयंत कुमार ठाकुर अपनी पदस्थ जगह को छोड़कर जहा स्थानांतरण हुआ है वहा के जाना चाहता है लेकिन हनोदा में पदस्थ पटवारी खुबलाल देशमुख वहा से हटने का नाम नहीं ले रहा है न ही चार्ज दे रहा है।इस प्रकार उनके द्वारा शासन के आदेश का अवहेलना कर रहे है।
