कृषि विभाग की कार्यवाही,खाद के तय कीमत से ज्यादा बेचने पर दुकान को किया गया सील

पाटन। एक ओर प्रदेश में खाद का संकट जारी है, वहीं दूसरी दुकानदार द्वारा तय से अधिक कीमत बेचने की शिकायत लगातार मिल रही थी, इसको लेकर कृषि विभाग दुर्ग अलर्ट पर है, इसी सिलसिले में पाटन ब्लॉक के सोनपुर स्थित साहू कृषि केंद्र पर विभाग ने दबिश देकर बड़ी कार्यवाही करते हुए दुकान को सील कर दिया, आपको बता दें कि कृषि विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी यूरिया को ज्यादा कीमत पर बेच रहे हैं वही इसकी किल्लत बाजार में बना हुआ है जिसका फायदा दुकानदार उठा रहे थे, वही साहू कृषि केंद्र सोनपुर द्वारा खाद के तय कीमत पर बेचा जा रहा था, जिस पर विभाग के आला अफसरों ने दबिश दी और मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाही के दौरान पाया कि 266 रूपये मुल्य के खाद को 450 रूपये मे बेचा जा रहा था। जिसमे साथ ही दवाई कंपनियों के बगैर अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं थे वही स्टाक भी तय मानक से ज्यादा मिला ,दुकान पर दवाओं सैम्पल लिए गये जिसमे कुछ दवाएं अमानक मिले इस पर,दुकान सील किया गया, दबिश मे डीडीए, सयुंक्त संचालक सहित आला अधिकारी मौजूद रहे,एक ओर खाद की कमी दूसरी ओर विभाग की कार्यवाही ऐसे में किसानों का गुस्सा अधिकारियों पर टूट पड़ा ,कार्यवाही के दौरान ही अधिकारियों को किसानों के गुस्से का शिकार होना पड़ा भीड़ ने अधिकारियों पर हावी होने का प्रयास भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *