आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम को लेकर आज उत्तर पाटन मंडल की बैठक विश्राम गृह तर्रा में सम्पन्न हुआ एवं एकात्मता मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मानते हुए , पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की तैल चित्र पर माल्यर्पण किया गया। इस अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने कहा कि हम सभी को मिलकर मजबूती के साथ कार्य करने की आवश्यकता है हम सब को मालूम है कि आने वाला दो साल बाद चुनाव है सामने हमे मुख्यमंत्री से मुकाबला करना है इसके लिए हमे अभी से कमर कस तैयार रहना है। मुख्य रूप से उपस्थित जिला भाजपा के महामंत्री एव उत्तर मंडल के प्रभारी ललित चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है किसी भी संस्था को चलाने के लिए अर्थ की जरूरत पड़ती है भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलने वाली पार्टी है आज हम सबको पुनः आजीवन सहयोग निधि के माध्यम से सहयोग करना है आने वाले समय मे पार्टी ने बहुत सारे कार्यक्रम तय किये है जिसे सब मिलकर सफल बनाना है। इस अवसर पर उपस्थित निधि प्रभारी जितेंद वर्मा ने कहा कि हमे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के कहे मार्ग पर चलकर पार्टी को सतत मजबूत करना है जब आप सभी कार्यकर्ता मिलकर बून्द बून्द सहयोग करेंगे तो बड़ा से बड़ा कार्य करने में हम सक्षम होंगे। इस मंडल को निधि के लिए जो टारगेट दिया गया है वो आप सबके सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि के साथ, स्वर कोकिला भारत रत्न स्व लता मंगेशकर जी, जिला महामंत्री नटवर ताम्रकार के पिता स्व शारदा प्रसाद ताम्रकार जी, पूर्व सरपंच कुंदन राजपूत जी, स्व युगल गायकवाड़ जी को भी भवभीनी श्रद्दांजलि कर मौन व्रत किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कैलास यादव ने एव आभार भाजयुमो अध्यक्ष मोहन साहू ने किया।
इस अवसर पर भाजपा दुर्ग जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, भाजपा विधानसभा स्थायी सदस्य व उत्तर पाटन मंडल आजीवन सहयोग निधि प्रभारी जितेंद्र वर्मा, सह प्रभारी कमलेश चन्द्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बसंत चन्द्राकर, मण्डल अध्यक्ष लोकमणी चन्द्राकर, द्वय जिला पंचायत सदस्य श्रीमति हर्षा लोकमणी चन्द्राकर, मोनू साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष फेरहराम धीवर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष एव जनपद सदस्य घनश्याम कौशिक, धर्मेंद्र कौशिक, विनोद अग्रवाल, भाजयुमो अध्यक्ष मोहन साहू, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक राजकुमार ठाकुर टिकेंद्र वर्मा, ललित साहू, शिवा साहू, ललित यादव,अरविंद पाल, मुकुंद वर्मा, बलदेव पाटकर, प्रफुल्ल शर्मा आदि भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।*
आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम को लेकर आज उत्तर पाटन मंडल की बैठक सम्पन्न
