बेमौशम बारिश से दलहन-तिलहन की फसल खराब,किसान मुआवजा मिलने की आस में


पाटन।बेमौसम बारिश व खराब मौसम ने इस साल किसानों के दलहन-तिलहन फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। ज्यादातर किसानों के खेतों पर लगी दलहन फसल पीली होकर अब मरने लगी है, इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पौधों का विकास पूरी तरह से थम गया है। बदहाल दलहन-तिलहन की फसल को देखकर अब कई किसान खेत जाना ही बंद कर दिया है। क्योंकि इन किसानों को इस साल बेमौसम बारिश व खराब मौसम से भारी नुकसान हुआ है।

गौरतलब हो कि इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा दलहन-तिलहन की फसल लगाने किसानों को प्रोत्साहित किया गया था। जिसके बाद ग्राम अचानकपुर के किसान राजकुमार साहू ने इस साल रेग लेकर 4 एकड़ में गेहूं की फसल एवं 4 एकड़ में अरहर की फसल लगाया था। जनवरी महीने में हुई बारिश से गेहूं की फसल पूरी तरह से खराब हो गया । उसके बाद अब अरहर की फसल भी बेमौशम बारिश की भेंट चढ़ गया। राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों  द्वारा अरहर फसल की सर्वे किया है, जिसमें उनकी फसल को 80 प्रतिशत  प्रभावित लिखा गया है। प्रभावित किसान राजकुमार द्वारा अपनी बची हुई 20 प्रतिशत फसल को किसी तरह से खलिहान तो लेकर आ गए वो फसल भी गुरूवार की सुबह हुई बारिश की भेंट चढ़ गई। प्रभावित किसान राजकुमार साहू ने बताया कि कर्ज लेकर फसल लगाया था। लेकिन बेमौशम बारिश से उसकी फसल पूरी तरह से चौपट हो गई। अब उन्हें कर्ज पटाने की चिंता सता रही है। अब  वे किसानों के फसल का सर्वे कर उन्हें मुआवजा मिलने की आस में है ताकि नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *