
सुकमा.सुकमा के मिनपा मुठभेड़ के पांचवें दिन 25 मार्च को माओवादियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने एक प्रेस नोट जारी किया. इसमें उन्होंने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी दी. मारे गए अपने साथियों का नाम उन्होंने बीजापुर जिले के मेट्टा गांव का सकरु, गंगालुर के बरगिल गांव का रहने वाला सुक्कू और भैरमगढ़ के पास का रहने वाल राजेश बताया गया. इतना ही नहीं उनकी तस्वीरें भी जारी की गई. माओवादियों द्वारा मुठभेड़ में मारे गए जवान, लूटे गए हथियार और साथी नक्सलियों के मारे जाने के बाद उनके अंतिम संस्कार की फोटो भी वायरल की गई. इस विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि सुकमा में 21 मार्च को हुई मुठभेड़ में सिर्फ 3 नक्सली ही मारे गए हैं।

