खड़मा शाखा अंतर्गत छः समितियों में भण्डारित 382 टन खाद में से 312 टन खाद का हुआ है वितरण….. किसानों को समय पर उपलब्ध कराई जाएगी खाद…

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद –कलेक्टर नम्रता गांधी ने ग्राम पंक्तिया, जुनवानी, कनेसर, बोईरगांव, मड़ेली एवं रानीपरतेवा के किसानों को समिति से खाद नहीं मिलने की खबर को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम छुरा को समितियों में खाद भण्डारण व किसानों को समय पर वितरण हेतु आवश्यक पहल करने निर्देशित किया है। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में एसडीएम छुरा द्वारा शाखा प्रबंधक/पर्यवेक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा खड़मा, रानीपरतेवा, लोहझर और पंक्तिया के समिति प्रबंधकों को समितियों में खाद भण्डारण एवं वितरण की जानकारियां तलब की गई। खड़मा शाखा के सुपरवाईजर द्वारा प्रस्तुत जवाब अनुसार शाखा खड़मा अंतर्गत 06 समितियों में गत रबी वर्ष 2021 में अद्यतन स्थिति में खाद 243 टन भण्डारण एवं 162 टन वितरण हुआ था। इस वर्ष 382.78 टन खाद का भण्डारण एवं 312.02 टन खाद का वितरण हो चुका है। गत वर्ष के अनुपात 150.02 टन खाद का वितरण अधिक हुआ है। वर्तमान स्थिति में समितियों में 98.53 टन खाद शेष है। पक्तियां में 18 टन खाद, खड़मा में 24 टन, लोहझर में 33 टन और रानीपरतेवा में 92 टन खाद भण्डारण हुआ है। 07 फरवरी 2022 को 118 किसानों को 24 टन वितरण किया गया है। वर्तमान में सभी समितियों में खाद की उपलब्धता अनुसार वितरण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *