प्राकृतिक आपदा के पांच प्रकरण में 20 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद —प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के पांच प्रकरण में मृतक के परिजन को कलेक्टर द्वारा 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद तहसील के ग्राम बिन्द्रानवागढ़ निवासी 55 वर्षीय बुधियारिन बाई अग्नि दुर्घटना से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन जयराम नेताम को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार गरियाबंद तहसील के ग्राम ओढ़ निवासी 10 वर्षीय लक्ष्मीदास सोरी को सर्प दंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके पिता सरजु राम को 4 लाख रुपये, गरियाबंद तहसील के ग्राम गुजरा निवासी 27 वर्षीय सुखदेव कमार की पैरी नदी के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम परिजन उनकी माता सुखबति को 4 लाख रुपये, गरियाबंद तहसील के ग्राम सड़कपरसुली निवासी 60 वर्षीय विजय कुमार ध्रुव की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पुत्री गायत्री बाई को 4 लाख रुपये तथा गरियाबंद तहसील के ग्राम लीमडीह निवासी 40 वर्षीय डोमर सिंह का पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनकी पत्नि जमुना बाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *