मंदिर हसौद इलाके में मिली महिला की लाश ,,

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने पालोद मोड़ के पास महिला की लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी है। सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी वीरेंद्र चंद्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद भी सब कुछ स्पष्ट होगा। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान भगवंती के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 45 से 50 वर्ष बताई जा रही। मृतका के परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे मायके जाने के लिए वह घर से बेटे के साथ मंदिर हसौद बस स्टैंड आई थी। इसके बाद उसका बेटा उसे छोड़ कर घर चला गया। दूसरे दिन बुधवार को महिला का शव मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *