हौसले अगर बुलंद हो तो आसमान भी दूर नहीं,इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए युवाओं ने केदार कांठा की 12500 फिट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया ।
धर्मनगरी डोंगरगढ़ के नवजवान युवा एवं हनुमान भक्त युवा समिति के बुलंद हौसले की ऊंची उड़ान के साथ आलोक प्रताप सिंह,कोमल मालेकर,कमल किशोर शर्मा,आशीष अग्रवाल,कपिल तिवारी कुछ दिन पूर्व डोंगरगढ़ स्टेशन से रवानगी लेकर उत्तराखंड के केदार कांठा पहुंचकर 12500ऊंची फिट की टेडी मेडी कठिन रास्ते से होकर चोटी पर चड़कर तिरंगा झंडा फहराने में सफल हुए।आपको बता दे पहाड़ पर स्थित चोटी तक चढ़ने का ये रास्ता 16 कि. मीटर का है शान से चोटी पर तिरंगा झंडा गाड़कर कर यात्रा कर लौटने पर डोंगरगढ़ के प्रबुद्धजनों द्वारा खुशी का इजहार करते हुए उनका जोरदार स्वागत हुआ।
12500 फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया ।
