खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 72975 किसानों से 331246.88 मे.टन धान की खरीदी धान खरीदी हेतु 82 उपार्जन केन्द्रों की, की गई थी व्यवस्था

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद —राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी निर्णय के अनुरूप विपणन वर्ष 21-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जिले में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। जिले में धान खरीदी कार्य में किसानों की सहुलियतों का पूरा ध्यान रखा गया। धान खरीदी हेतु सरकार की व्यवस्था से किसानों को अपने धान बेचने में सहुलियत हुई। जिले में किसानों के मांग के अनुरूप उपार्जन केन्द्रों की संख्या पूर्व वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बढ़ाई गई थी। जिले के पंजीकृत 81573 किसानों के लिए धान बेचने हेतु 82 उपार्जन केन्द्र बनाए गए थे। खाद्य अधिकारी जे.जे.नायक ने बताया कि जिले में अनुमानित 3 लाख 67 हजार मेट्रिक टन धान खरीदी लक्ष्य के विरूद्ध जिले के उपार्जन केन्द्रों में 331246.88 मेट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी हेतु जिला स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। खरीदे गए धान की सुरक्षा एवं बिचौलियों पर नजर रखने के निर्देश दिये गये थे। जिले के उपार्जन केन्द्रों से 61.86 प्रतिशत धान का उठाव हो चुका है। किसानों की सहुलियत के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी के लिए 07 फरवरी तक का समय निर्धारित किया था। जिले के पंजीकृत 72 हजार 975 किसानों ने उपार्जन केन्द्रों में अपने धान का विक्रय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *