पाटन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार एवं जिला कुष्ठ विभाग के मार्गदर्शन में आज दिनांक 7/2/ 2022 को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन पखवाड़ा के अंतर्गत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ उन्मूलन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन से कुष्ठ जागरूकता रथ भूपेंद्र कश्यप (नगर पंचायत अध्यक्ष) एवं देवेंद्र चंद्रवंशी (जनपद पंचायत उपाध्यक्ष) तथा डॉ आशीष शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर कुष्ठ रोग के प्रचार-प्रसार हेतु पाटन ब्लाक के लिए रवाना किया गया ।जो गांव गांव जाकर कुष्ठ रोग के लक्षण एवं उपचार का संदेश मायकिंग एवं पोस्टर के जरिए बताया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपील की है कि घर-घर सर्वे में घर के मुखिया सर्वे में सहयोग करें जिससे पाटन ब्लाक के छुपे हुए कुष्ठ रोगी की पहचान की जा सके। हमारा पाटन एवं दुर्ग जिला कुष्ठ मुक्त हो सके। इस कार्यक्रम में जिला कुष्ठ कार्यालय प्रतिनिधि सीएल मैत्री, सेवानिवृत्त एन एम एस के पी पांडे एन एम ए , डी पी वर्मा , टी आर साहू ,श्रीमती अंजना शर्मा , एनके वर्मा , एम एल देवांगन ,श्रीमती शारदा साहू एन एम ए तथा पाटन ब्लॉक के सभी मितानिन प्रेरक केके वर्मा पर्यवेक्षक पाटन श्रीमती सुरेखा राठौर ,श्रीमती दुबे नर्सिंग सिस्टर एवं समस्त स्टाफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन उपस्थित रहे।
कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने कुष्ठ उन्मूलन पखवाड़ा रथ निकाली गई
