पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ बसंत पंचमी मनाया गया :-

छुरा :- विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे के प्रकटोत्सव के अवसर पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मां गायत्री सिद्ध शक्तिपीठ छुरा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रों की अनुगूंज के साथ संपूर्ण जीवों के कल्याण के लिए आहुतियां दी गई। पूरे विधि-विधान के साथ युग निर्माण टोली द्वारा हवन-पूजन कराया गया। कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए एकदिवसीय महायज्ञ रखा गया। जिसमें सीमित संख्या में श्रद्धालुजन आमंत्रित थे। मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ योगिता सिन्हा सहित छः बच्चों का विद्यारंभ संस्कार किया गया। हवन पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस पावन अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तोकेश्वरी मांझी ने अंचल वासियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं प्रेषित की। श्रीमती मांझी द्वारा गायत्री मंदिर में भजन-कीर्तन को बढ़ावा देने हेतु एक सेटअप साउंड सिस्टम देने की घोषणा की गई। मंदिर समिति द्वारा मंत्र चादर, श्रीफल एवं गायत्री मंत्र लेखन पुस्तिका के साथ अध्यक्ष महोदया को सम्मानित किया गया। मालिक राम साहू एवं चिंताराम दीवान की टोली द्वारा संगीतमय यज्ञ संपन्न कराया गया। नगर के गणमान्य नागरिक सेवानिवृत्त व्याख्याता के.आर. सिन्हा द्वारा बसंत पंचमी की महिमा को सविस्तार बताया गया।मुख्य यजमान के रूप में के.आर. सिन्हा, श्रीमती रामबाई सिन्हा, गोपाल निषाद, निर्मला निषाद, तिजऊ राम साहू, श्रीमती घासीन बाई, केशव साहू श्रीमती कल्याणी साहू, पुखराज ठाकुर , खुश्बू रानी ठाकुर, कैलाश पटेल, दीपिका पटेल, हेमंत साहू, मेनका साहू, कृष्ण कुमार साहू, नीरा साहू विराजमान थे। बसंत पंचमी पर्व की शांतिपूर्ण हर्षोल्लास सफलता में छुरा इकाई प्रमुख अशोक मिश्रा, श्रीमती कमला सारस्वत, अर्जुन धनंजय सिन्हा, ओमप्रकाश यादव, प्रभुलाल सिन्हा, खिलेश्वरी सोम, राधिका यादव, कमला साहू, मंगलीन निषाद, परिव्राजक ईश्वर साहू,श्रीमती ललिता साहू, बिशेसर दीवान, भरत साहू, ईश्वर सिन्हा, अरुणा मेहता, सरिता तिवारी,नंदनी साहू, सिमरन माधवानी, महेश सचदेव, शीतल ध्रुव, देवकी शाह, वसुंधरा साहू, राधिका यादव, लक्ष्मी शाह, रामहीन सिन्हा, सरस्वती सिन्हा, रीटा कोठारी, रमा अग्रवाल, सुधा गुप्ता, मोहित, द्वारिका, लता, रामावतार यादव, जैनसिह पटेल, रविशंकर दीवान, अनामिका, गुंजन, खिलेंद्र, कुणाल, चारु कोठारी, अनुष्का सारस्वत ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *